न कश्ती है, न है पतवार मेरी
मगर बस्ती है दरिया पार मेरी
मैं बस इक रौ में बहता जा रहा हूँ
यही है ज़िन्दगी की हार मेरी
कोई हमराह रुकता भी तो कितना
बड़ी धीमी रही रफ़्तार मेरी
नहीं झड़ते हैं तन से ज़ख्म के फूल
हुई जाती है मिट्टी ख़्वार मेरी
वही दो-चार ग़म हैं मेरे दिल में
उमीदें हैं वही दो-चार मेरी
मुझे आबाद कर देगी किसी दिन
तलाशे-क़ुव्वते-इज़्हार मेरी
मैं तुझसे लड़ रहा हूँ अब भी दुनिया
ख़मोशी है अलम-बरदार मेरी
कोई भी ख़्वाब मुझ तक आ न पाया
"उदासी है बहुत हुशियार मेरी"
दिनेश नायडू
मगर बस्ती है दरिया पार मेरी
मैं बस इक रौ में बहता जा रहा हूँ
यही है ज़िन्दगी की हार मेरी
कोई हमराह रुकता भी तो कितना
बड़ी धीमी रही रफ़्तार मेरी
नहीं झड़ते हैं तन से ज़ख्म के फूल
हुई जाती है मिट्टी ख़्वार मेरी
वही दो-चार ग़म हैं मेरे दिल में
उमीदें हैं वही दो-चार मेरी
मुझे आबाद कर देगी किसी दिन
तलाशे-क़ुव्वते-इज़्हार मेरी
मैं तुझसे लड़ रहा हूँ अब भी दुनिया
ख़मोशी है अलम-बरदार मेरी
कोई भी ख़्वाब मुझ तक आ न पाया
"उदासी है बहुत हुशियार मेरी"
दिनेश नायडू
No comments:
Post a Comment