चंद सपने तोड़ के लाया हूँ शब की शाख़ से
रात भर बातें जो करनी है दिले-गुस्ताख़ से
रात भर बातें जो करनी है दिले-गुस्ताख़ से
फ़र्श पर चेहरा तेरा रोशन किरन करती रही
चाँदनी रिसती रही ज़िंदाँ में इक सूराख़ से
मौसमे-गुल भी ख़िज़ाँ की शक्ल में आता है क्यों
ज़र्द पत्ते ही गिरा करते हैं दिल की शाख़ से
ज़र्द पत्ते ही गिरा करते हैं दिल की शाख़ से
और कितना सींचना होगा लहू से नींव को
और कितनी बस्तियाँ वीरान होंगी काख़ से
रोज़ आ जाता है मेरी टोह लेने एक ख़ाब
तुम ही बोलो ज़िंदगी, क्या कुछ कहूँ गुस्ताख़ से ?
उसके नक़्शे-पा तो फिर भी मिल ही जायेंगे "दिनेश"
एक अच्छा काफ़िया मिलता नहीं है "आख़" से
दिनेश नायडू
No comments:
Post a Comment