Translate

Sunday, July 13, 2025

जाने वाले को कभी पीछे से रोका मत कर

रेज़ा रेज़ा हुआ जाता हूँ तो चीख़ा  मत कर
ये सभी तेरी इनायात हैं गिरिया मत कर

अप-शकुन होता है आवाज़ लगाना ऐसे 
जाने वाले को कभी पीछे से रोका मत कर 

ये तिजारत तुझे बर्बाद न कर दे मेरे दोस्त 
अपने हक़ का सरे-बाज़ार तक़ाज़ा मत कर

तेरी हर बात सुनी सब्र से तो मैं ने हयात !
अब मुझे बोलने दे, बीच में टोका मत कर

मुझको आदत नहीं हो जाय कहीं फिर तेरी 
पास आकर तू दिले-ज़ार को अच्छा मत कर 

डूब जाऊँ ना किसी ख़स्ता सफ़ीने की तरह 
ऐ मेरे अब्रे-रवाँ टूट के बरसा मत कर

मेरे दामन पे कोई दाग़ न आए क़ातिल 
जान से मार दे पर तू मुझे रुसवा मत कर 

क्या पता कोई सितारों से उतर जाय दिनेश
तू कभी अपनी निगाहों को बुझाया मत कर 

No comments:

Post a Comment