कहीं उसके नक़्शे-कफ़े-पा नहीं
ये गलियाँ ही तो मेरा सहरा नहीं
नज़र की हदों तक ख़ला ही ख़ला
मेरे आसमाँ में सितारा नहीं
ये तू है कि यादों का पैकर तेरा
मैं तन्हा हूँ जानाँ कि तन्हा नहीं
फटेगा मेरे दिल के अन्दर कभी
वो बादल जो आँखों से बरसा नहीं
मैं आता तो हूँ शहरे-दिल की तरफ़
प' कूचा-ए-जाँ तक पहुँचता नहीं
वही सर्द रातें, वही तन्हा लोग
"तेरे शहर में कुछ भी बदला नहीं"
किसी रोज़ मिलने चली आयेगी
उदासी का कोई भरोसा नहीं
कभी मन में आता है टोकूँ उसे
मगर अब वो पहले सा रिश्ता नहीं
बता तो मेरे दिल ख़ता क्या हुई
तू क्यों आज-कल मुझसे मिलता नहीं
'दिनेश' अब किसी और से क्या गिला
मैं अपनी ही दुनिया का हिस्सा नहीं
दिनेश नायडू
ये गलियाँ ही तो मेरा सहरा नहीं
नज़र की हदों तक ख़ला ही ख़ला
मेरे आसमाँ में सितारा नहीं
ये तू है कि यादों का पैकर तेरा
मैं तन्हा हूँ जानाँ कि तन्हा नहीं
फटेगा मेरे दिल के अन्दर कभी
वो बादल जो आँखों से बरसा नहीं
मैं आता तो हूँ शहरे-दिल की तरफ़
प' कूचा-ए-जाँ तक पहुँचता नहीं
वही सर्द रातें, वही तन्हा लोग
"तेरे शहर में कुछ भी बदला नहीं"
किसी रोज़ मिलने चली आयेगी
उदासी का कोई भरोसा नहीं
कभी मन में आता है टोकूँ उसे
मगर अब वो पहले सा रिश्ता नहीं
बता तो मेरे दिल ख़ता क्या हुई
तू क्यों आज-कल मुझसे मिलता नहीं
'दिनेश' अब किसी और से क्या गिला
मैं अपनी ही दुनिया का हिस्सा नहीं
दिनेश नायडू
No comments:
Post a Comment