Translate

Friday, June 19, 2026

G152- दिल की वादी में घुस आये हैं जिहादी ग़म के

दिल की वादी में घुस आये हैं जिहादी ग़म के
रात-दिन गूंजते रहते हैं धमाके बम के

मैं तेरी याद के बंकर में छुपा रहता हूँ
मुझ पे हमले तो बहुत बार हुए मौसम के 

पूरी दुनिया को जलाने में लगा रहता है
नाज़ उठाये नहीं उठते है दिले-बरहम के

फिर तेरी यास का शब-ख़ून पड़ा है दिल पर 
देख लश्कर भी चले आये तेरे मातम के

ज़िन्दगी तेरा हर इक वार रहेगा बेकार
ओढ़ रक्खे हैं दिवानों ने कवच रेशम के

लाश ख़ाबों की बहाता है कोई शाम ढले
सुर्ख़ हो जाते हैं दरिया मेरी चश्मे-नम के

देख हर ज़ख्म तेरा मैंने सहेजा है "दिनेश"
रंग खिलने लगे हैं तन पे मेरे नीलम के

No comments:

Post a Comment