रफ़्ता-रफ़्ता हर तसव्वुर ख़ाक होता जायेगा
दिल-ख़राबा गुलशने-आफ़ाक होता जायेगा
उड़ते रहते हैं मेरे चारों तरफ़ बर्गे-ख़िज़ाँ
लग रहा है सब ख़सो-ख़ाशाक होता जायेगा
डूब जायेगी उफ़ुक़ में शाम होते ही किरन
और दरिया का गिरेबाँ चाक होता जायेगा
सर पटक कर साहिलों पे लौटती जायेंगी मौज
दीदा-ए-तर दीदा-ए-नमनाक होता जायेगा
इक दिवाना आंसुओं से रेत पर लिक्खेगा नाम
और सहरा और भी ग़मनाक होता जायेगा
मुझको मत मजबूर कर कहने को हाले-दिल हयात
दिल तेरे इसरार पर बेबाक होता जायेगा
दिल-ख़राबा गुलशने-आफ़ाक होता जायेगा
उड़ते रहते हैं मेरे चारों तरफ़ बर्गे-ख़िज़ाँ
लग रहा है सब ख़सो-ख़ाशाक होता जायेगा
डूब जायेगी उफ़ुक़ में शाम होते ही किरन
और दरिया का गिरेबाँ चाक होता जायेगा
सर पटक कर साहिलों पे लौटती जायेंगी मौज
दीदा-ए-तर दीदा-ए-नमनाक होता जायेगा
इक दिवाना आंसुओं से रेत पर लिक्खेगा नाम
और सहरा और भी ग़मनाक होता जायेगा
मुझको मत मजबूर कर कहने को हाले-दिल हयात
दिल तेरे इसरार पर बेबाक होता जायेगा
एक जुगनू की बदौलत रात कटती जायेगी
इक शरारा साहिबे-अफ़्लाक होता जायेगा
हर तरफ़ बिखरे हुए हैं नक़्शे-पा मेरे "दिनेश"
ये बियाबाँ ही मेरी इम्लाक होता जायेगा
No comments:
Post a Comment