पुराने दरख़्तों की बरकत नहीं
नये घर में दीवार है छत नहीं
नये घर में दीवार है छत नहीं
इक आराम कुर्सी है टूटी हुई
अब आँगन में क़िस्सों की अज़्मत नहीं
मुहब्बत को तस्लीम करते हैं हम
ख़ुदाओं की अब और बैअत नहीं
तेरी फ़ौज से मेरा क्या वास्ता
अगर तू न आया तो नुसरत नहीं
ये शेरो-सुख़न सिर्फ़ औज़ान है
कोई इश्क़ का रस्म-उल-ख़त नहीं
तख़य्युल में उलझा हुआ है दिमाग़
ग़ज़ल में पुरानी सी लज़्ज़त नहीं
मुझे क़ैस कह-कह के रुसवा न कर
ये मेरी मुहब्बत की शिद्दत नहीं
कभी और आना तू मिलने हयात
अभी साँस लेने की फुर्सत नहीं
कहाँ पर नहीं है वो हैअत 'दिनेश'
निगाहों को उसकी ज़रूरत नहीं
No comments:
Post a Comment