Translate

Wednesday, September 9, 2026

बिछड़े तो देर तक रहा तन्हा न तू न मैं

बिछड़े तो देर तक रहा तन्हा न तू न मैं 
यानी निभा रहा था वो रिश्ता न तू न मैं 
 
ये सच है अपना ख़्वाब अधूरा ही रह गया 
पर ज़िन्दगी की बात में आया न तू न मैं 
 
उस रहगुज़र पे आज भी रौशन हैं क़ुमक़ुमे 
जिस रहगुज़र पे चल कभी पाया न तू न मैं 
 
मैं चाहता था साथ बसायेंगे इक जहाँ 
लेकिन मेरे नसीब में आया न तू न मैं 
 
केवल ख़ला है दिल में मेरे और कुछ नहीं 
दरिया न रेगज़ार न दुनिया न तू न मैं
 
इक-दूसरे में ढूँढ लिया अपना-अपना दश्त 
दुनिया के पास फिर कभी लौटा न तू न मैं
 
ज़ख्मों ने एक प्यारी ग़ज़ल यूँ पढ़ी 'दिनेश'
'सुनकर तबाहियाँ मेरी चौंका न तू न मैं'
 
दिनेश नायडू

No comments:

Post a Comment