Translate

Wednesday, July 2, 2025

कोई हम-नवा है छुपा मेरा कहीं बादलों की क़नात में

 गये दिन के बुझते अलाव में वो जो ख़ाब पिघला था रात में

मेरा आफ़ताबे-हयात था, वो चमकता था मेरी ज़ात में


कभी बारिशों में भी अक्स है कभी धूप में कहीं छाँव है

कोई हम-नवा है छुपा मेरा कहीं बादलों की क़नात में


तेरी पालकी में विदा हुई मेरी कहकशाँ, मेरा कारवाँ

मेरा ताज़िया भी निकल चला मेरे आँसुओं की बरात में


भले आसमाँ है बुझा बुझा, मेरी शायरी है रवाँ दवां

कोई क़ुमक़ुमा है दमक रहा मेरी आँख में, मेरी रात में


यही साहिलों पे बसाऊँगा तेरे साथ अपना जहान मैं

यूँ ही खोये-खोये रहेंगे हम कभी मौज में, कभी बात में


मुझे हर घड़ी है बुला रहा तेरे शहर जाने का रास्ता

मेरी ज़िन्दगी भी है फिर रही इसी दश्त में मेरी घात में


दिनेश नायडू

No comments:

Post a Comment