Translate

Friday, April 17, 2020

हुआ दिल जैसा मेरे मोजज़ा तो


हुआ दिल जैसा मेरे मोजज़ा तो
बिना घी के दिया जलता रहा तो


मैं कब का हार जाता ज़िन्दगी से
अगर हद से जियादा सोचता तो


जो घर बाहर से पक्का कर रहे हो
वो अन्दर से ही निकला खोखला तो


ये बच्चा तोड़ देता हर खिलौना
अगर इनकी हक़ीक़त जानता तो


दिनेश नायडू

No comments:

Post a Comment