मेरी क़िस्मत में मगर आयी है पत्थर चाँदनी
मैं वो दीपक हूँ कि जलता ही रहेगा उम्र भर
मेरे अंदर है अंधेरा और बाहर चाँदनी
है ये मुमकिन रोशनी से आगे भी कुछ और हो
बुझ गया कल एक दीपक सिर्फ़ कह कर चाँदनी
मैं तिरी दहलीज़ पर कब से पड़ा हूँ बेसबब
क्यूँ नहीं बनती कभी मेरा मुक़द्दर चाँदनी
तूने क्यूँ दावा किया था रौशनी के नाम का
टिक गयी कितनी निगाहें तुझ पे आ कर चाँदनी
रात के आकाश पर लेटा हूँ महवे-ख़ाब मैं
चाँद है तकिया मिरा और मेरी चादर चाँदनी
क्या ज़रा भी रात की वीरनियाँ कम हो सकीं
फिर भी है उम्मीद का कोई समंदर चाँदनी
आपके आते ही जैसे सारा आलम खिल उठा
चाँद, तारे, फूल, शबनम, मौज, सागर, चाँदनी
चाँद का टुकड़ा मिरी आँखों में आ कर चुभ गया
और फिर बहने लगी आँखों से झर झर चाँदनी
क्या घटा ने चाँद को फिर ले लिया आग़ोश में
क्यूँ भला बैठी हो ऐसे मुँह फुला कर चाँदनी
दिनेश नायडू
No comments:
Post a Comment