Translate

Friday, April 17, 2020

मर गए लोग बला से उसकी


पूछता कौन वफ़ा से उसकी
मर गए लोग बला से उसकी

देखो किस तौर संवर जाता है
मुझसा सहरा भी घटा से उसकी

यार हम ख़ाकबसर ख़ाकनशीं
इस फ़ज़ा में हैं हवा से उसकी

अब कोई सुब्ह जगायेगी क्या
हमको उठना है सदा से उसकी

लौट जायेगी बहार उसके साथ
सब्ज़ मौसम है फ़ज़ा से उसकी

ज़िक्र करते हैं कज़ा से उसका
हम जो जीते है दवा से उसकी

आसमाँ ख़ुद को समझता है बहुत
आमद अब होगी ख़ला से उसकी

भेजो खुशबू का ज़रा सा झोंका
इतना कह देना रिदा से उसकी

उसका इंकार हो जाँ दे देंगे
हम की ज़िंदा है रज़ा से उसकी

ज़ख्म के फूल खिले हैं तन में
लहलहाता हूँ हवा से उसकी

दिनेश नायडू

No comments:

Post a Comment